लीड::: अपनों से मिली दुत्कार, दम तोड़ रही न्याय की आस

गैंजहवा निवासिनी पुष्पा को परिवारजन ने मारपीट कर घर से भगाया महिला थाना देहात कोतवाली व एसपी कार्यालय की लगा रही दौड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 10:39 PM (IST)
लीड::: अपनों से मिली दुत्कार, दम तोड़ रही न्याय की आस
लीड::: अपनों से मिली दुत्कार, दम तोड़ रही न्याय की आस

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान उद्देश्य से मिशन शक्ति का आगाज जिले से किया। यूं तो सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, लेकिन इसका लाभ आधी आबादी को कम ही मिल पा रहा है।

देहात कोतवाली के गैंजहवा गांव निवासिनी पुष्पा देवी को पति व ससुरालजन लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। सुरक्षा की फरियाद लिए वह महिला थाना, देहात कोतवाली व पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक दस्तक दे चुकी है। करीब एक माह से वह दर-दर की ठोकरें खा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।

गैंजहवा निवासी पुष्पा ने 11 अगस्त को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहाकि उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। पति-पत्नी के बीच परिवार न्यायालय व सीजेएम के यहां मुकदमा चल रहा था। दो वर्ष पूर्व सुलह-समझौते के बाद पति उसे साथ रखने को तैयार हुआ। इसके बाद पति समेत परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए उसे व उसके बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। चार अगस्त को उसके 12 वर्षीय बेटे की इलाज के अभाव में मौत हो गई। डेढ़ साल का बेटा व सात माह की बेटी है। बच्चों को छीनकर उसे घर से भगा दिया।

वह शिकायत करने महिला थाना व देहात कोतवाली पर गई, लेकिन उसे भगा दिया गया। न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी गोहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह रिश्तेदारों के घर सिर छुपाने को मजबूर है।

वहीं, इस संबंध में एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी