जिले में पहुंचे पल्टूराम, स्वागत को उमड़ा उत्साह का सैलाब

शहीदों को नमन कर मंदिरों में टेका माथा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM (IST)
जिले में पहुंचे पल्टूराम, स्वागत को उमड़ा उत्साह का सैलाब
जिले में पहुंचे पल्टूराम, स्वागत को उमड़ा उत्साह का सैलाब

बलरामपुर: सैनिक कल्याण, होमगार्ड व प्रांतीय रक्षक दल राज्यमंत्री की ताजपोशी के बाद पहली बार जिले के दौरे पर आए सदर विधायक पल्टूराम का जगह-जगह जोरदार स्वागत समर्थकों व पदाधिकारियों ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया।

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, वीर विनय कायस्था की प्रतिमा, झारखंडी, हनुमानगढ़ी एवं शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थालों पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यालय अटल भवन में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।

राज्यमंत्री का बहदुरापुर में डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह, डीपी सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। भगवतीगंज व आनंदबाग में व्यापारी नेताओं ने अभिनंदन किया। चंद्रशेखर आजाद पार्क पर गैंसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के प्रतिनिधि के रूप में अजीज खां, व्यापारी नेता संजय शर्मा, डा. राकेश चंद्र श्रीवास्तव समेत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, कुसुम चौहान, बृजेंद्र तिवारी, अजय सिंह पिकू, रामदयाल यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, झूमा सिंह, सरदार परमजीत सिंह, रवि मिश्र, वरूण सिंह मोनू ने माला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के दिलीप चौहान, धर्मेंद्र शुक्ल व तुलाराम गिरि ने बुके भेंट कर स्वागत किया।

जनता के प्यार व आशीर्वाद से मंत्री बना:

राज्यमंत्री पल्टूराम ने मीडिया कर्मियों से वार्ता में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा। उत्तर प्रदेश शासन में राज्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता भी मंत्री बन सकता है, यह भाजपा में ही संभव है। गरीब परिवार में पैदा होने के बाद मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि यहां तक का सफर तय करूंगा। जनता के प्यार व आशीर्वाद से मैं मंत्री बना हूं। जनता की सेवा करना ही धर्म है। सैनिक कल्याण व होमगार्डो की समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी