विवाहिता ने घर से निकालने का लगाया आरोप

पीड़िता ने बताया कि उसके 11 वर्ष की पुत्री व चार वर्ष का एक पुत्र है। ससुराल के लोगों ने उसे भगा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM (IST)
विवाहिता ने घर से निकालने का लगाया आरोप
विवाहिता ने घर से निकालने का लगाया आरोप

बलरामपुर: ससुराल से दो बच्चों से साथ विवाहिता को निकाल देने व दूसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए रेहरा माफी निवासी लैलतुन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके 11 वर्ष की पुत्री व चार वर्ष का एक पुत्र है। ससुराल के लोगों ने उसे भगा दिया है। इस समय वह मायके में रह रही है।

आरोप है कि दो अक्तूबर को उसका पति किसी लड़की से निकाह करने की तैयारी कर रहा है। बच्चों का भविष्य अंधकार मय होने की संभावना के चलते उसने पुलिस से न्याय की फरियाद की है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच महदेइया चौकी प्रभारी को दी गई है।

अवैध बालू खनन में लगे तीन वाहन सीज

बलरामपुर: राजस्व व पुलिस की टीम ने अवैध बालू खनन पर नकेल कसने के लिए रविवार की रात संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बड़ेरिया गांव के निकट अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया। वाहन चालक फरार हो गया। इसी रात पुरुषोत्तमपुर के पास नाला से बालू खनन में लगी जेसीबी व डंपर को भी पकड़ा गया। बालू खनन करने वाले भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया है।

उपजिलाधिकारी रोहित मौर्य ने बताया कि अवैध खनन का बालू लादकर एक ट्रैक्टर-ट्राली तुलसीपुर की ओर से आती दिखी। बड़ेरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया गया। पुलिस टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। उधर पुरुषोत्तमपुर के पास नाले से जेसीबी व डंपर लगाकर बालू खनन किया जा रहा था। टीम के पहुंचते ही खनन करने वाले भाग खड़े हुए। टीम ने डंपर व जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने कहाकि अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी