अस्पताल में भरा पानी, मरीज हो रहे परेशान

अस्पताल परिसर के चारों तरफ जलभराव होने से सांप व अन्य विषैले जंतुओं का डर बना हुआ है। अस्पताल के अंदर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:56 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:56 PM (IST)
अस्पताल में भरा पानी, मरीज हो रहे परेशान
अस्पताल में भरा पानी, मरीज हो रहे परेशान

बलरामपुर: क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नहर का पानी भर गया है। इससे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। अस्पताल परिसर के चारों तरफ जलभराव होने से सांप व अन्य विषैले जंतुओं का डर बना हुआ है। अस्पताल के अंदर रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी हो रही है।

डा. सुहेल खां ने बताया कि हर साल बाढ़ का पानी अस्पताल के कमरों में भर जाता है। जलभराव के कारण यह रहने वाले कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नहर के पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

जल्द होगा समस्या का समाधान:

इस बाबत तुलसीपुर उपजिला अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि नहर विभाग से बात करके समस्या का समाधान किया जाएगा।

एक और मिला संक्रमित, दो केस एक्टिव

बलरामपुर: कोरोना मुक्त होने के सात दिन बाद जिले में दूसरा पाजिटिव निकला है। मंगलवार को एक संक्रमित पहले ही पाया जा चुका है।

सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम विजयनगर का एक व्यक्ति बीमार होने पर चक्रधर डायग्नोसिस सेंटर लखनऊ में जांच कराने के लिए गया था। 24 जुलाई को उसकी कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया था। रिपोर्ट में वह पाजिटिव पाया गया है। इससे पूर्व शेखपुर बिराहिमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति बीते मंगलवार को संक्रमित मिला था।

केरल में नौकरी कर रहे इस व्यक्ति को पीठ में चोट लगने पर वह लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह पाजिटिव पाया गया था। अब तक 7484 पाजिटिव केस पाए गए हैं। 7344 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 138 लोगों की मौत हो चुकी है। दो केस एक्टिव हैं।

chat bot
आपका साथी