डीएम ने केजीबीवी का जाना हाल, छात्राओं से पूछे सवाल

डीआइओएस ने पचपेड़वा के शेख मंसूर अली कन्या उमावि का लिया जायजा मिशन शक्ति की दी जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:33 PM (IST)
डीएम ने केजीबीवी का जाना हाल, छात्राओं से पूछे सवाल
डीएम ने केजीबीवी का जाना हाल, छात्राओं से पूछे सवाल

बलरामपुर: किशोरियों की आवासीय शिक्षा का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर व देहात क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता जांचने के साथ ही छात्राओं से हिदी अंग्रेजी, गणित व विज्ञान के सवाल पूछे। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक गोविद राम ने पचपेड़वा के शेख मंसूर अली कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर स्वच्छता व मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया।

केजीबीवी नगर क्षेत्र में डीएम के निरीक्षण के दौरान अध्यापिका 36 छात्राओं को पढ़ाती मिलीं। शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। गणित के साधारण जोड़, भारत के मानचित्र, कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे। कक्षा छह की छात्राओं से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई। छात्राओं को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर, शयन कक्ष, शौचालय व निर्माणाधीन छात्रावास का भी निरीक्षण किया।

वार्डन सुधा मिश्रा मौजूद रहीं। इसके बाद केजीबीवी देहात के निरीक्षण में 69 छात्राएं पढ़ाई करतीं मिलीं। यहां भी डीएम ने रसोईघर, शौचालय, शयन कक्ष व साफ-सफाई का जायजा लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामचंद्र व वार्डन शीरी हसन मौजूद रहीं।

दूसरी तरफ पचपेड़वा के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डीआइओएस ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को परीक्षा की तैयारियां व पाठ्यक्रम के बारे में बताया। विद्यालय परिसर व कमरों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा यादव, शिक्षिका सुमन सिंह, सुमित्रा यादव, गीता वर्मा मौजूद रहीं।

डिजिटल प्लेटफार्म पर कक्षा संचालन के सिखाए गुर

बलरामपुर: महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय में शिक्षण विधि में सूचना एवं संचार तकनीक विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफार्म पर कक्षाओं के संचालन संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यशाला संचालक अविनाश सिंह ने बीसीए व अभिषेक सिंह ने रसायन विभाग में गूगल मीट, जूम एम पर मीटिग को शेड्यूल करना, लिक शेयर व कक्षाओं के संचालन का तरीका बताया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डा. आरके सिंह ने प्रतिभागियों को सूचना एवं संचार तकनीक को अमल में लाने की बात कही। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव रंजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी