'गांव-गांव खोले जाएं गो-संरक्षण केंद्र तभी पूरा होगा सपना'

एक करोड़ 20 लाख की लागत से लगभग चार एकड़ में निर्मित इस केंद्र में 300 गोवंश होंगे संरक्षित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:19 PM (IST)
'गांव-गांव खोले जाएं गो-संरक्षण केंद्र तभी पूरा होगा सपना'
'गांव-गांव खोले जाएं गो-संरक्षण केंद्र तभी पूरा होगा सपना'

बलरामपुर: फसलों के दुश्मन साबित हो रहे बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए गांव-गांव गो-संरक्षण केंद्र खोले जाएं तभी खेत-खलिहान हरे-भरे रह पाएंगे। यह बात गुरुवार को सदर ब्लाक के ग्राम बैजपुर खुटेहना में बृहद गो संरक्षण केंद्र का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कही।

कहा कि एक करोड़ 20 लाख की लागत से लगभग चार एकड़ में निर्मित इस केंद्र में 300 गोवंश को संरक्षित किया जाएगा। इससे जहां गो-सेवा करने वाले ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा, वहीं किसानों की फसलों का नुकसान भी बंद हो जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने कहा कि जो सक्षम हैं वे गोवंश को सड़कों पर निराश्रित न छोड़ें। बृजेंद्र तिवारी, डा. परमहंस राय, सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान अरुण सिंह, ऋषिराज मिश्र, राज किशोर शुक्ल, सेतुबंध त्रिपाठी मौजूद रहे। 'आदर्श ब्लाक बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी'

बलरामपुर: ब्लाक के सभी 101 गांवों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। गांवों के साथ ब्लाक को भी आदर्श बनाने की दिशा में अभी से ही प्रयास शुरू कर दिया गया है। यह सपना सभी के सहयोग से ही पूरा हो सकता है।

यह बात ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों की बैठक में की। कहा कि गुणवत्तापूर्ण विकास ही प्राथमिकता है। विकास के लिए प्रदेश की योगी सरकार बजट की कमी नहीं होने देगी। इसलिए सभी लोग अपने क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तैयार करके दें। इसमें पहले ऐसे कार्य को शामिल करें जिससे अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के साथ उसकी जांच की भी व्यवस्था की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र ओझा, राम शरण गुप्त, मोनू पांडेय व सुरेंद्र तिवारी, गोपी सिंह, विजय पाल मौर्य, अनुज मिश्र, महबूब आलम, शशि पांडेय, डा. आशुतोष तिवारी, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी