मिशन 2022 में विजयश्री का जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा कार्यालय अटल भवन पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ अभिनंदन विधायकों ने भी कार्यकर्ताओं का किया आह्वान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:40 PM (IST)
मिशन 2022 में विजयश्री का जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष
मिशन 2022 में विजयश्री का जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष

बलरामपुर: भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व अन्न महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि युवा ही देश व पार्टी के भविष्य हैं। पार्टी ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाते हुए विकास कार्यो को अंजाम दिया है। हम 2022 में फिर से प्रदेश में सरकार बनाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच बने रहें।

कहाकि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपती है। इसका निर्वहन निष्ठापूर्वक करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल कार्यसमिति की तैयारियों का जायजा लिया। पांच अगस्त को अन्न दिवस पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को राशन की दुकानों पर रहकर अन्न वितरण कराने को कहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह, बिदु विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, संदीप उपाध्याय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, कृष्ण गोपाल गुप्त, बृजगोपाल पांडेय, नंदलाल तिवारी, आलोक रंजन, नीरज श्रीवास्तव, आकाश पांडेय मौजूद रहे। उधर उतरौला में भाजपा नगर मंडल इकाई की कार्यशाला हुई।

पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहाकि भाजपा अब एक दल नहीं बल्कि विचारधारा बन चुकी है। इस विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है। केंद्र व राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबको विकास की योजनाओं का लाभ दिया है। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हमारा दृष्टिकोण सबसे अलग है। इसी मुद्दे पर हमें लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर सारे विरोधी दल एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं। हमें जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और योजनाओं को बताने की जरूरत है। विधान सभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सीबी माथुर, विजयपाल वर्मा, अंकुर गुप्त, अभिषेक कुमार, हकीम फरमान, रवि गुप्त, ओम प्रकाश, चरन सिंह, देवानंद गुप्त मौजूद रहे। भाजपा शिवपुरा मंडल की बैठक मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज में हुई।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यकर्ता ओ में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत का आह्वान

किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, विधानसभा प्रभारी शिव प्रसाद यादव, डा. हुकुम सिंह, गुलाब पाठक, डा. अजय सिंह पिकू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी