भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले सदस्यों का स्वागत

सपाइयों ने सदस्यों से संपर्क किया तेज तीन ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम की हुई घोषणा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:31 PM (IST)
भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले सदस्यों का स्वागत
भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले सदस्यों का स्वागत

बलरामपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सपाइयों ने सक्रियता बढ़ा दी है। सपा ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार किरन यादव के पक्ष में सदस्यों से संपर्क तेज कर दिया है। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की रणनीति तय की गई।

जिलाध्यक्ष रामनिवास मौर्या ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव की बहू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कहाकि पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सिर्फ छह सीट पर भाजपा को जीत मिली है। उसमें भी एक सीट पर सपा उम्मीदवार नूतन सिंह को जबरन हराया गया है। सपा के सबसे अधिक 13 सदस्य जीते हैं। अध्यक्ष पद के लिए पूरी दमदारी से पार्टी चुनाव लड़ रहीं हैं। जीत भी मिलेगी।

कहाकि भाजपा को हराने के लिए सभी सदस्य एक जुट होकर सपा को अपना समर्थन दें। बसपा व निर्दल सदस्यों ने भी भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज की है। इसलिए अध्यक्ष पद पर भी भाजपा को हराने के लिए सभी लोग आगे आएं। पूर्व विधायक अनवर महमूद, मशहूद खां, जगराम पासवान, पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू, टोप सिंह, मुशीर पप्पू, नरसिंह पाल यादव, नूरुल हसन, डा. भानु तिवारी, विकास मंत्री मौजूद रहे।

तीन ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम घोषित:

- जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्या ने बताया कि नौ में से तीन ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बलरामपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए पूर्व विधायक जगराम पासवान की पत्नी सुनीता पासवान, पचपेड़वा से अंजुम परवीन व गैंसड़ी अब्दुल सहाब उर्फ गुड्डू के नामों की घोषणा की गई है। छह ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

chat bot
आपका साथी