भाजपा जिला उपाध्यक्ष से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपित गिरफ्तार

हरियाणा में माइन्स के कारोबार में पार्टनर थे तीन आरोपित आगरा टोल प्लाजा से पुलिस ने पकड़ा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM (IST)
भाजपा जिला उपाध्यक्ष से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपित गिरफ्तार
भाजपा जिला उपाध्यक्ष से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर: भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह से धोखाधड़ी कर 49 करोड़ रुपये हड़पने वाले दूसरे आरोपित को कोतवाली नगर की पुलिस ने आगरा टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित नई दिल्ली निवासी विशाल गुप्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले के मुख्य आरोपित रमन सोखल की गिरफ्तारी पूर्व में ही हो चुकी है। एक अन्य आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है। हरियाणा में माइन्स के कारोबार में तीनों आरोपित पार्टनर थे। आगरा टोल प्लाजा से पुलिस ने आरोपित को पकड़ा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने जुलाई 2019 में नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा था कि उसका हरियाणा भिवानी के तोशाम में खनन (माइन्स) का कार्य चल रहा था। नई दिल्ली निवासी रमन सोखल, उसके पिता विनोद कुमार व विशाल गुप्त इसमें पार्टनर थे। तीनों ने एक्सिस बैंक के अधिकारी की साठगांठ से साझेदारों को बिना सूचना दिए फर्म के नाम से अलग खाता खोल लिया। चारों ने ग्राहकों से मिली रकम का धोखाधड़ी करके खाते में 49 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराकर हड़प लिए। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की भी धमकी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई।

विवेचना कर रहे निरीक्षक सत्यप्रकाश ने आरोपित रमन सोखल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशाल गुप्त को गुरुवार को आगरा टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया है। दो साल बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर किया गया। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक का कहना है कि तीसरे आरोपित की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी