नौनिहालों की थाली में मनमर्जी का निवाला

जिले के परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना गुरुजनों के मन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:07 PM (IST)
नौनिहालों की थाली में मनमर्जी का निवाला
नौनिहालों की थाली में मनमर्जी का निवाला

श्लोक मिश्र, बलरामपुर :

जिले के परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना गुरुजनों के मनमानी की भेंट चढ़ गई है। नौनिहालों को मेन्यू के अनुसार भोजन, फल व दूध नहीं मिल रहा है। स्कूलों में बिना भोजन बने आनलाइन फर्जी रिपोर्टिंग कर नौनिहालों के निवाले पर डाका डाला जा रहा है। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की मनमानी उपस्थिति दिखाकर विभागीय अफसरों की साठगांठ से हर माह खाद्यान्न का गोलमाल कर लिया जाता है। अफसर बराबर जांच करने का दावा तो करते हैं लेकिन, धांधली पर नकेल नहीं कस पा रही है। ²श्य एक : समय 12.10 बजे। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहलवारा में बच्चे भोजन करते मिले। मिड डे मील में रोटी सब्जी व फल का मेन्यू था, लेकिन यहां सब्जी चावल परोसा गया था। सब्जी में नमक, हल्दी पानी अधिक व आलू नाम मात्र का था। शिक्षामित्र मंजू यादव ने बताया कि नामांकित 157 बच्चों में से 60 उपस्थित हैं। प्रधानाध्यापिका शैलजा सिंह बैठक में गईं हैं। ²श्य दो : समय 12.15 बजे। सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय धुसाह में प्रधानाध्यापक सबीहा बानो अपने कक्ष में बैठी भोजन कर रहीं थीं। बच्चे मैदान में खेल रहे थे। बच्चों ने बताया कि कई दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापिका के पति ने बताया कि रसोइया सावित्री देवी आठ नवंबर से ही इलाज के लिए अवकाश पर है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। ²श्य तीन : समय 11:54 बजे। शिक्षाक्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय लालपुर तराई में रसोइया चावल धुलती मिली। रसोइया ने बताया कि चावल सब्जी बनाना है। जबकि सोमवार को रोटी-सब्जी व फल देना होता है। शिक्षामित्र रविकांत पाठक ने बताया कि 218 बच्चे पंजीकृत हैं। 117 उपस्थित हैं। तीन रसोइया थीं। एक की मृत्य हो गई है। नियुक्ति नहीं हुई है। बच्चे अधिक होने के कारण दो रसोइया रोटी नहीं पूरा कर सकती हैं। इसलिए सब्जी-चावल बनवाया जा रहा है। इंचार्ज राजकुमार मिश्र व सहायक अध्यापक राहुल कुमार अवकाश पर हैं।

²श्य चार : समय 12:10 बजे। शिक्षाक्षेत्र शिवपुरा के प्राथमिक विद्यालय गनवरिया रामनगर में रसोइया रोटी बना रही थी। सब्जी में बिना छिलके उतारे आलू दिख रहा था। पानी अधिक व आलू का एक-दो टुकड़ा ही था। अंदर कमरे में शिक्षामित्र राजितराम वर्मा कुर्सी पर बैठे सो रहे थे।

जांच कराकर होगी कार्रवाई :

-बीएसए डा. रामचंद्र का कहना है कि मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बनवाने का निर्देश दिया गया है। जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी