विज्ञान माडल में भुसैलिया व गणित में कनहरा ने मारी बाजी

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान-गणित माडल प्रतियोगिता का आयोजन स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:11 PM (IST)
विज्ञान माडल में भुसैलिया व गणित में कनहरा ने मारी बाजी
विज्ञान माडल में भुसैलिया व गणित में कनहरा ने मारी बाजी

बलरामपुर :

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान-गणित माडल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को बड़ा परेड ग्राउंड में हुआ। साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में ब्लाक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। प्रत्येक ब्लाक से तीन गणित व तीन विज्ञान प्रतिभागियों के माडल की प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान माडल प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के कंपोजिट विद्यालय भुसैलिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। गणित माडल प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के कंपोजिट विद्यालय कनहरा ने बाजी मारी।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम, विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने माडल प्रतियोगिता के प्रतिभागी नौनिहालों को सराहना की। शिक्षकों के टीएलएम ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। निर्णायक समिति में शामिल शिक्षक आशीष वर्मा, वर्चस्वनी जोहरी, डा. उमेश पांडेय, डा. त्रिपुरारी पूजन व पवन कुमार ने गहनता से सभी माडलों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से माडल के बारे में जानकारी भी ली। विज्ञान माडल में तुलसीपुर के कंपोजिट विद्यालय परसिया गौरी ने दूसरा व रेहराबाजार के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया हुसैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित माडल में शिक्षा क्षेत्र उतरौला के कंपोजिट विद्यालय रैगांवा ने द्वितीय व गैंसड़ी के कंपोजिट विद्यालय नगई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सिंह व डा. चंदन पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. रामचंद्र ने राज्यमंत्री व विधायकों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। संचालन राज्य संदर्भ समूह सदस्य महमूदुल हक ने किया। जिला समन्वयक निरंकार पांडेय, एनके सिंह, मोहित देव त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, अजय श्रीवास्तव, डा. प्रतिमा सिंह, रितेश अवस्थी, फैजान अंसारी, पीयूष शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, अमरदीप, धर्मेंद्र गुप्त, सलमा खान का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी