ट्रैक्टर रैली निकाल भाजपाइयों ने दिया किसानों के साथ होने का संदेश

भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों के साथ होने का संदेश दिया। तुलसीपुर म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:17 PM (IST)
ट्रैक्टर रैली निकाल भाजपाइयों ने दिया किसानों के साथ होने का संदेश
ट्रैक्टर रैली निकाल भाजपाइयों ने दिया किसानों के साथ होने का संदेश

बलरामपुर: भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों के साथ होने का संदेश दिया। तुलसीपुर मार्ग पर कालीथान गांव से निकली रैली की अगुवाई मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) शेष नारायण मिश्र व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सिद्धार्थ अवस्थी ने की। रैली चुंगीनाका, एमएलके डिग्री कालेज, आंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौराहा होते हुए तहसील गेट पर जनसभा में बदल गई।

किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने कहाकि किसानों की रैली देख जिले के विपक्षी नेता कांप रहे होंगे। उनको आज ही पता चल गया होगा कि किसान भाजपा के साथ है। किसान किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। देश की दशा और दिशा किसान ही तय करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर किसानों की सेवा में लगे हैं। उनके लिए कई योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे कृषकों को दे रहे हैं। क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा हरीश श्रीवास्तव ने कहाकि देश व प्रदेश का हर किसान खुशहाल है। आगामी चुनाव में किसान भाजपा के साथ खड़ा मिलेगा। राज्यमंत्री पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहाकि नहरों की सफाई के साथ बीज व खाद के लिए अब कृषकों को भटकना नहीं पड़ता है। गैंसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू व उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहाकि अब तक सरकारों में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए चक्कर लगाना पड़ता था। योगी सरकार ने व्यवस्था बदल दी। आसानी से किसानों की उपज क्रय केंद्रों पर खरीदी जा रही है। उसका भुगतान भी 72 घंटे में किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि व किसानों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा डा.अजय सिंह पिकू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम दयाल यादव, जिलाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, अश्वनी मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, बृजेंद्र तिवारी, रवि मिश्र, सुनील शुक्ल मौजूद रहे।

विधायक ने चलाया ट्रैक्टर:

- गैंसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू रैली में ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ सभा स्थल तक आए। कहाकि विपक्ष के लोग कार से रैली में भाग लेते हैं। भाजपा के लोग खेत की जोताई करते हैं। इसलिए उनको ट्रैक्टर चलाना आता है।

chat bot
आपका साथी