गुरुजनों पर छुट्टी का खुमार, कार्रवाई की नहीं आंच

यूं तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लगातार स्कूलों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 10:01 PM (IST)
गुरुजनों पर छुट्टी का खुमार, कार्रवाई की नहीं आंच
गुरुजनों पर छुट्टी का खुमार, कार्रवाई की नहीं आंच

गिरीश मिश्र, गैंड़ासबुजुर्ग (बलरामपुर) :

यूं तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर लापरवाह गुरुजनों पर कार्रवाई की गाज गिरा रहे हैं। बावजूद इसके शिक्षकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्कूलों से अवकाश के बहाने गायब रहना शिक्षकों की आदत में शुमार हो चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी को खुश करके शिक्षक आए दिन चिकित्सीय व आकस्मिक अवकाश के नाम पर गायब रहते हैं। चहेते गुरुजनों पर कार्रवाई तो दूर, उनके स्कूल में जाने की भी जहमत अधिकारी नहीं उठा रहे हैं।

²श्य एक : समय दोपहर 1.50 बजे। प्राथमिक विद्यालय बढ़या भैंसाही में नामांकित 115 में से 26 बच्चे मौजूद मिले। इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र शर्मा उपस्थित थे। सहायक अध्यापक संजय यादव अनुपस्थित थे। बताया गया कि वह विद्यालय आने के बाद आवश्यक कार्य से कहीं चले गए हैं।

²श्य दो : समय दो बजे। प्राथमिक विद्यालय मझारी तप्पाबांक में नामांकित 111 के सापेक्ष महज पांच बच्चे उपस्थित थे। शिक्षामित्र रामचंद्र गुप्त बच्चों को पढ़ा रहे थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक बालेश्वर नाथ, सहायक अध्यापक दुर्गेश शुक्ल व शिक्षामित्र तसनीम खानम अनुपस्थित थीं। शिक्षामित्र ने बताया कि सभी लोग अवकाश पर हैं। कम बच्चों के आने से मध्याह्न भोजन नहीं बना था।

²श्य तीन : समय 2.10 बजे। प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में 98 के सापेक्ष 43 बच्चे मौजूद थे। सहायक अध्यापक प्रीति सिंह मौजूद थीं। बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक भुवनेश प्रताप सिंह अवकाश पर हैं। शौचालय बदहाल होने से ताला बंद है।

²श्य चार : समय 2.20 बजे। कंपोजिट विद्यालय बांकभवानी में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम नरायन मौजूद थे। सहायक अध्यापक अशोक कुमार, धनराज सिंह व मनोज कुमार गायब थे। बताया गया कि तीनों अवकाश पर हैं। नामांकित 589 में से 206 बच्चे मौजूद थे।

²श्य पांच : समय 2.30 बजे। प्राथमिक विद्यालय गौरियनडीह में शिक्षामित्र अनीता देवी उपस्थित रहीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजकुमार वर्मा व सहायक अध्यापक हासिम कुरैशी गायब थे। बताया कि दोनों लोग अवकाश पर हैं।

होगी कार्रवाई :

- खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर उपाध्याय का कहना है कि जांच कराई जाएगी। स्कूल से गायब रहने वाले लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी