21006 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की चल रही जांच

पहले दिन सभी फार्म मिले वैध पूरे दिन रही गहमागहमी व शनिवार को स्थित होगी साफ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:48 PM (IST)
21006 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की चल रही जांच
21006 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की चल रही जांच

बलरामपुर : नामांकन पत्रों की जांच को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन गहमागहमी दिखी। नौ ब्लाकों पर प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अपना पर्चा जांच कराने के लिए सुबह ही पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का जमावड़ा कलेक्ट्रेट में रहा। 21006 प्रत्याशियों के पर्चों की जांच शनिवार तक पूरी होगी। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 747 पर्चे शामिल हैं।

कलेक्ट्रेट में जरवा बनगाई से सपा की कनीज फातिमा का पर्चा चेक कराने के लिए मुशीर पप्पू पूरे समय डटे रहे। कहाकि पर्चा जांच कराने के बाद पूरा प्रमाण लेकर ही यहां से जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि अब तक जांच में पर्चे सही मिले हैं। शनिवार को भी पर्चो के जांच की प्रक्रिया चलेगी।

हरैया सतघरवा के निर्वाचन अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि प्रधान के 1056, सदस्य ग्राम पंचायत 1311 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 637 पर्चों की जांच चल रही है। पहले दिन सभी पर्चे सही मिले हैं। शनिवार को पर्चों की जांच प्रक्रिया पूरी कर सूची चस्पा की जाएगी। इसी तरह बलरामपुर में प्रधान 1085, ग्राम पंचायत सदस्य 1094, बीडीसी के 631 प्रत्याशी हैं। तुलसीपुर में प्रधान 990, ग्राम पंचायत सदस्य 1358, बीडीसी के 686 प्रत्याशी हैं। गैंसड़ी प्रधान 1048, ग्राम पंचायत सदस्य 1252, बीडीसी के 689 प्रत्याशी हैं। पचपेड़वा में प्रधान 1189, ग्राम पंचायत सदस्य 1291, बीडीसी के 496 प्रत्याशी हैं।

उतरौला में प्रधान 539, ग्राम पंचायत सदस्य 707, बीडीसी के 354 प्रत्याशी हैं। गैंडासबुजुर्ग प्रधान 370, ग्राम पंचायत सदस्य 530, बीडीसी के 978 प्रत्याशी हैं। श्रीदत्तगंज प्रधान 547, ग्राम पंचायत सदस्य 459, बीडीसी के 448 प्रत्याशी हैं। रेहरा बाजार में प्रधान 802, ग्राम पंचायत सदस्य 332, बीडीसी के 465 प्रत्याशी हैं। सभी पर्चो के जांच की प्रक्रिया शनिवार को पूरी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी