शहजादी बच्चों से चौकीदार चोर का लगवा रही नारा : योगी

मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज मोदी-मोदी की आवाज गूंज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 May 2019 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 06:30 AM (IST)
शहजादी बच्चों से चौकीदार चोर का लगवा रही नारा  : योगी
शहजादी बच्चों से चौकीदार चोर का लगवा रही नारा : योगी

श्रावस्ती : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। पांच चरणों में पार्टी को मिले जनसमर्थन को देखकर विरोधी बौखला गए हैं। कांग्रेस को वोटकटवा दल बताया। कहाकि कांग्रेस की शहजादी अपने बेटों को गालियां सिखा रहीं हैं। यह भारतीय नारियों का संस्कार नहीं है। जिस उम्र में बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं उस उम्र में वह बच्चों से चौकीदार चोर का नारा लगवा रहीं हैं। यह बात उन्होंने श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही। अमेठी में जनता भाजपा के पक्ष में वोट देकर उन्हें धुन रही है। कहाकि बेचारा शिवपाल परेशान है कि उसकी बहन ही नहीं है, तो बुआ कहां से आ गईं। सपा-बसपा गठबंधन देश को लूटने के लिए बनाया गया है जो 23 मई को टूट जाएगा। बबुआ बताएगा भ्रष्टाचारी, तो बुआ कहेंगी गुंडों का शहजादा। उन्होंने कहाकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य करती है। जाति-धर्म की राजनीति नहीं की जाती है। बलरामपुर में पहले गुंडे व्यापारियों को परेशान करते थे। अगर अब प्रताड़ित करने का प्रयास करेंगे तो उनका राम नाम सत्य हो जाएगा। मंडल के चारों जिलों में सड़कें चलने लायक नहीं थीं। आज सभी सड़कों पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। चिकित्सकों के न ठहरने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता था इसलिए बलरामपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को बजट आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने कहाकि पूरे देश के भीतर मोदी-मोदी की आवाज गूंज रही है। एक बार फिर मोदी सरकार के नारे गांव-गांव बुलंद हैं। उन्होंने जनता से गुमराह न होने की अपील की। सांसद दद्दन मिश्र, विधायक पल्टूराम, रामफेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, दिवाकर शुक्ल, महराजकुंवर तिवारी, विनोद त्रिपाठी, गोवर्धन पटेल झापड़िया, रामसुंदर चौधरी, वाईपी सिंह, उमाशंकर वर्मा व रणजीत सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी