पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव

युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM (IST)
पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव
पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला युवती का शव

बलरामपुर : महदेइया चौकी क्षेत्र के बनगवां गांव निवासी गब्बू कुरैशी की बेटी सईदुन्निशा का शव आम के बाग में पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका के पिता का कहना है कि सईदुन्निशा रविवार की रात घर से कहीं चली गई थी। परिवारजन रात भर तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित आम के बाग में उसका शव देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो संदिग्धों से अवैध असलहा बरामद कर भेजा जेल

बलरामपुर : गैंड़ासबुजुर्ग क्षेत्र के अवतारपुर दुधरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार की रात गांव के बाहर घूम रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हासिमपुर गांव निवासी दोनों व्यक्तियों के पास अवैध असलहा बरामद होने पर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

ग्रामीण राजेश गुप्त ने बताया कि अवतारपुर में कुछ दिनों पहले चोरी की घटना हुई थी। इससे गांव के लोग सतर्क होकर निगरानी कर रहे हैं। रविवार की रात लगभग 12 बजे गांव का एक व्यक्ति घर से बाहर निकला, गांव के बाहर कुछ आहट महसूस हुई। उसने गांव के अन्य लोगों को इसके बारे में बताया। ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने कुछ भी नहीं बताया। इस पर ग्रामीणों ने गैंड़ासबुजुर्ग पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी राम सुभग दुबे ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

उतरौला कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दोनों हासिमपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से अवैध असलहा बरामद कर जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी