तीन दिन में मिली 533 आपत्तियां, अंतिम सूची 26 को होगी प्रकाशित

प्रधान के लिए 489 जिला पंचायत सदस्य पर 28 व क्षेत्र पंचायत वार्ड पर 15 आपत्ति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 10:32 PM (IST)
तीन दिन में मिली 533 आपत्तियां, अंतिम सूची 26 को होगी प्रकाशित
तीन दिन में मिली 533 आपत्तियां, अंतिम सूची 26 को होगी प्रकाशित

बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्तियों की भरमार है। अंतिम दिन तक 533 आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुईं। इसमें श्रीदत्तगंज ब्लाक प्रमुख पद का आरक्षण बदलवाने के लिए एक आपत्ति की गई है। जिला पंचायत 28, क्षेत्र पंचायत 15 व प्रधान पद के लिए 489 आपत्तियां मिली हैं। 24 व 25 को आपत्तियों का निस्तारण कर 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

ब्लाक मुख्यालयों व जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर आपत्ति दर्ज कराने वालों की भीड़ लग रही है। सबसे अधिक आपत्तियां प्रधान पद के लिए दावेदारों ने डाली हैं। प्रधान पद का आरक्षण बदलवाने के लिए मंगलवार को विभिन्न गांवों के लिए 250 आपत्तियां मिली हैं। तीन दिन में प्रधान पद के लिए 489 आपत्ति दर्ज कराई गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में प्रधान के 800, जिला पंचायत सदस्य के 40, क्षेत्र पंचायत के 993 व ग्राम पंचायत के 10038 वार्ड हैं। ब्लाक प्रमुख के नौ पद हैं। कहाकि जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति आपत्तियों का सत्यापन कर निस्तारण करेगी। 26 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

सवा करोड़ की लागत से होगा बाक्स कल्वर्ट का निर्माण

बलरामपुर : सड़क व पुलों की स्थिति में सुधार करने के लिए योगी सरकार बराबर प्रयास कर रही है। क्षेत्र की बदहाल सड़कों, पुलों के निर्माण के लिए बजट मिला है।

यह बात विधायक रामप्रताप वर्मा ने गोंडा मार्ग पर मैनहा गांव के सामने बाक्स कल्वर्ट का शिलान्यास करते हुए कही। कहाकि सवा करोड़ की लागत से बनने वाले इस बाक्स से बरसात के पानी का प्रवाह आसानी से होगा। गांवों में जलजमाव की स्थिति से निजात मिलेगी। सहायक अभियंता लोनिवि जमाल खां ने बताया कि राज्य योजना निधि के तहत होने वाला यह निर्माण कार्य बहुत जल्दी शुरू करा दिया जाएगा। अभियंता संतोष साहनी, हरींद्र यादव, आबिद अली, हर्षित जायसवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी