लोकसभा चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका: पियूष

अभी हाल ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने पियूष चौबे का सोमवार को जोरदार स्वागत भाजपा कार्यालय पर हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौबे को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत समारोह में विशेषतौर पर नौजवान ज्यादा उत्साहित दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:37 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका: पियूष
लोकसभा चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका: पियूष

जागरण संवाददाता, बलिया: अभी हाल ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने पियूष चौबे का सोमवार को जोरदार स्वागत भाजपा कार्यालय पर हुआ। स्वागत समारोह में विशेषतौर पर नौजवान ज्यादा उत्साहित दिखे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि पियूष ने विगत तीन वर्षों से बतौर युवा मोर्चा संयोजक विभिन्न अभियानों को सफलतापूर्वक आयोजित कराया है। इनके भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को नया आयाम मिलेगा और युवाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। जोरदार स्वागत से खुशी से लबरेज जिलाध्यक्ष पियूष चौबे ने कहा कि जिले में 50 हजार युवाओं की फौज तैयार कराना हमारी प्राथमिकता है, जो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये रहे मौजूद

स्वागत समारोह में पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत ¨सह सोनू, विधायक भगवान पाठक, भाजपा नेत्री सुनीता श्रीवास्तव, रंजना राय, संजय मिश्र, मनोज पांडेय, संजीव कुमार डम्पू, अमित ¨सह तोमर, अरूण ¨सह बंटू, आशुतोष ¨सह, वशिष्ठदत्त पांडेय, अंकुर उपाध्याय, अर्जुन चौहान, रजनीश चौबे, अर¨वद ¨सह, धरम भारती, नीरज ¨सह, ¨वध्याचल चौबे, अनुभव ¨सह, आचिन्त्य त्रिपाठी, शशांक, कुंवर पुर्णेंदु, सत्यपाल, हरि ¨सह, आदित्य तिवारी, अजय राव, स्वतंत्रदेव ¨सह, र¨वंद्र गुप्ता, अवधेश ¨सह, सोनू खरवार, नारद ¨सह, बंटी तिवारी, राधेश्याम बब्लू, सोनू चौबे, कृष्णा पांडेय, अभिषेक ¨सह, ऋतिक पाठक, प्रकाश ¨सह, ऋषिकेश ठाकुर आदि थे। संचालन पप्पू पांडेय ने किया।

chat bot
आपका साथी