देश की प्रगति में अपनी शक्ति को लगाएं युवा : राजधारी

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) युवा अपनी शक्ति को पहचानें और पराक्रम के बल पर लक्ष्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:23 PM (IST)
देश की प्रगति में अपनी शक्ति को लगाएं युवा : राजधारी
देश की प्रगति में अपनी शक्ति को लगाएं युवा : राजधारी

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : युवा अपनी शक्ति को पहचानें और पराक्रम के बल पर लक्ष्य हासिल करें। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बालूपुर गांव में रविवार को भाजपा के तत्वावधान में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजधारी ने उक्त विचार व्यक्त किया। कहा कि भारत एक विकासशील युवा देश है। युवाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए उन्हें हुनरमंद एवं परिश्रमी बनना पड़ेगा। केंद्र सरकार व राज्य सरकार कौशल विकास की योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चला रही है, जिसका लाभ उन्हें उठाना चाहिए। कार्यक्रम में भोला सिंह, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, विमल राय, दीनबंधु राजभर, हिमांशु दूबे, रंजीत राय, अजय शर्मा, गोपाल सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता राज कुमार राजभर व संचालन हिमांशु दूबे ने किया।

chat bot
आपका साथी