युवक की सऊदी अरब में मौत, कोहराम

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) खेजुरी थाना क्षेत्र के भुड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय पिटू ख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:56 PM (IST)
युवक की सऊदी अरब में मौत, कोहराम
युवक की सऊदी अरब में मौत, कोहराम

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के भुड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय पिटू खान पुत्र सैयद खान की सऊदी अरब में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिटू करीब दो साल पहले सऊदी अरब के एक होटल में काम करने गए थे। वहां पर रविवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से उनकी मौत हो गई। होटल मालिक ने फोन कर इसकी सूचना स्वजनों को दी।

chat bot
आपका साथी