युवा चेतना ने लोगों में बांटे मास्क व सैनिटाइजर

युवा चेतना ने लोगों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 09:57 PM (IST)
युवा चेतना ने लोगों में बांटे मास्क व सैनिटाइजर
युवा चेतना ने लोगों में बांटे मास्क व सैनिटाइजर

जासं, बलिया : लॉकडाउन से परेशान लोगों की सहायता में युवा चेतना बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मालदेपुर मोड़ पर आए हुए जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। युवा चेतना के पदाधिकारियों ने सर्फुद्दीनपुर,नसीराबाद और रामपुर महावल गाव में घर-घर द्वार-द्वार भोजन वितरित किया। जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री और नगद धनराशि भी युवा चेतना की ओर से दी गई। खाद्य सामग्री वितरण में अजय राय मुन्ना, अजय ओझा, अटल बिहारी राय, गुड्डू सिंह, मोहन सिंह, पीयूष सिंह, नीलकांत वर्मा आदि की भागीदारी रही।

chat bot
आपका साथी