बर्थडे पार्टी में रायफल से फायरिग, आरोपित गिरफ्तार

भीमपुरा थाना के पूरा पतोई गांव में एक युवक ने कार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:19 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:07 PM (IST)
बर्थडे पार्टी में  रायफल से फायरिग, आरोपित गिरफ्तार
बर्थडे पार्टी में रायफल से फायरिग, आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : भीमपुरा थाना के पूरा पतोई गांव में एक युवक ने कार की बोनट पर केक काट बर्थ डे पार्टी मनाया। साथ ही दोस्त के साथ बाग में आम के फलों पर रायफल से जमकर निशाना लगाया। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुक्रवार को बर्थ डे ब्याव मोनू उर्फ सर्वेश सिंह निवासी पूरा पतोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके दोस्त के रायफल की तलाश में जुट गई है।

बीते नौ जून को मोनू का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ गांव में ही एक कार खड़ी कर बोनट पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। पार्टी में आजमगढ़ के जीयनपुर थाना अंतर्गत सलेमपुर छपरा निवासी धनेश सिंह भी शामिल होने के लिए पहुंचा था। इसके पास रायफल थी। केक काटने के बाद मोनू ने आम के पेड़ के फल पर निशाना लगाया। इससे आम तोड़कर अपने दोस्तों को दिया। इसका वीडियो भी दोस्तों ने बनाया। यह वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। भीमपुरा थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अपने बर्थडे में फायरिग करने वाले मोनू को उसके घर से रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक के पिता संतोष सिंह बिल्थरारोड में ही सहकारी समिति के सचिव हैं। यह युवक किसी प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करता है। एसओ ने बताया कि असलहा उसके दोस्त का बताया जा रहा है। मामले में असलहाधारी और बर्थडे ब्वाय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। असलहाधारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी