स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, शव बरामद

थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पुरानी बस्ती गांव के सामने शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:42 PM (IST)
स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, शव बरामद
स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, शव बरामद

जागरण संवाददाता, नरहीं (बलिया) : थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया पुरानी बस्ती गांव के सामने शनिवार को सुबह गंगा में स्नान करते समय अजीत कुमार मल्लाह (18) डूब गया। ग्रामीणों के एक घंटे के प्रयास के बाद शव को बरामद कर लिया गया।

यह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके परिवार में कोहराम मच गया।

युवक गांव के बगल में गंगा नदी में स्नान करने के लिए अपने साथियों के साथ गया हुआ था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जब तक साथी उसकी मदद के लिए पहुंचते वह डूब गया। इनके शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए। लोग उसकी तलाश में जुट गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद शव बरामद हो गया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां सरस्वती देवी व बहनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की पिछले साल ट्रेन से

कटकर हुई थी मौत

मृतक अजीत के पिता की ट्रेन हादसे में पिछले वर्ष जान चली गई थी। बक्सर के वरुणा स्टेशन के पास के 20 मार्च 2020 को ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से शिव जी मल्लाह की मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार पूरी तरह से टूट गया था। अजीत की मां को बस अपने बेटे से आस थी। इसके कंधे पर अभी तीन बहनों की शादी की भी जिम्मेदारी थी। यह सोचकर उसकी मां बेहोश हो जा रहीं थीं।

chat bot
आपका साथी