सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : नीरज शेखर

जागरण संवाददाता रतसर (बलिया) भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि कार्यकर्ता बू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM (IST)
सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : नीरज शेखर
सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : नीरज शेखर

जागरण संवाददाता, रतसर (बलिया) : भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें और आगामी 2022 चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। वह मंगलवार को स्थानीय नगर पंचायत स्थित धर्मेंद्र सिंह के आवास पर कार्यकर्ता-बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। विकास के पथ पर देश और उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान समरजीत सिंह, मानवेंद्र विक्रम सिंह, अविनाश सिंह, राकेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अदालत सिंह, अमित कुमार, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी