महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यकर्ताओं का सम्मान

महाराणा प्रताप की जयंती रविवार को महिला कांग्रेस के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:35 PM (IST)
महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यकर्ताओं का सम्मान
महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यकर्ताओं का सम्मान

जागरण संवाददाता, बलिया : महाराणा प्रताप की जयंती रविवार को महिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में मनाई गई। इसमें उत्कृष्ट कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की वीरता को नमन किया। प्रदेश महासचिव पूनम पांडेय ने वरिष्ठ नेता मुन्ना उपाध्याय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक बाबू गंगा प्रसाद सिंह के पौत्र सागर सिंह राहुल, पूर्व सांसद जगरन्नाथ चौधरी के भतीजा राजेंद्र चौधरी, गिरीश कांत गांधी व विवेक ओझा को अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। इस मौके पर यश मिश्रा बंटी, महिला जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, सोनिया तिवारी, विशाल सिंह, रामायण चौरसिया व रमेश वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन धीरेंद्र ओझा ने किया।

chat bot
आपका साथी