आत्मरक्षा के लिए स्वयं आगे आएं महिलाएं

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM (IST)
आत्मरक्षा के लिए स्वयं आगे आएं महिलाएं
आत्मरक्षा के लिए स्वयं आगे आएं महिलाएं

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिशन शक्ति अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी सहायता डायल नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान वाराणसी सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार का मुख्य कारण महिलाओं का चुप रह कर अत्याचार सहना है। जिस दिन महिलाएं खुलकर अपनी बात परिवार में रखेंगी और आत्मरक्षा के प्रति स्वयं कदम बढ़ाएंगी उस दिन से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कम हो जाएंगी। इसके लिए सरकार ने डायल 112 व 1090 आदि कई हेल्पलाइन नंबर शुरू की है। एसआई वरुण कुमार राकेश व महिला कांस्टेबल अनुराधा पांडेय व मंजू पाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, ममता गुप्ता, सुगिया देवी, दुर्गावती, अमृता सिंह, उदयवीर सिंह, प्रमोद कुमार मौजूद थे। संचालन सहायक अध्यापक मुन्नू राम ने किया।

chat bot
आपका साथी