महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप

जागरण संवाददाता बलिया जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार को बसंतपुर की दर्जनों महिलाओ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:44 PM (IST)
महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप
महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप

जागरण संवाददाता, बलिया : जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार को बसंतपुर की दर्जनों महिलाओं ने सुखुपरा इंस्पेक्टर पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अजय यादव ने आक्रोशित महिलाओं को शांत करते हुए न्याय का भरोसा दिया। चंदा देवी ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में कहा कि 31 जुलाई को एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर पति की पिटाई की। पुलिस ने पति को ही गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

chat bot
आपका साथी