कुएं में मिला महिला का शव, स्वजन में कोहराम

जागरण संवाददाता इंदरपुर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव के ब्रह्म बाबा मंदिर के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:17 PM (IST)
कुएं में मिला महिला का शव, स्वजन में कोहराम
कुएं में मिला महिला का शव, स्वजन में कोहराम

जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव के ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप शनिवार की सुबह कुएं से महिला ममता यादव (30) का शव मिलने के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। वह स्थानीय निवासी अमरनाथ यादव की पत्नी थीं।

इससे पहले, ममता गुरुवार की दोपहर में दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। स्वजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी बीच, ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप कुएं मे शव देखकर राहगीर हो हल्ला करने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकाला। पति ने शव की शिनाख्त की। इससे उसके स्वजन में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी