ट्रैक्टर के धक्के से महिला घायल

क्षेत्र के दलन छपरा बैरिया मार्ग पर दोकटी गांव के सामने बुध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 04:54 PM (IST)
ट्रैक्टर के धक्के से महिला घायल
ट्रैक्टर के धक्के से महिला घायल

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया): क्षेत्र के दलन छपरा बैरिया मार्ग पर दोकटी गांव के सामने बुधवार की देर शाम को ट्रैक्टर के धक्के से गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रामपुर निवासी गुड़िया देवी पत्नी विनोद गोंड अपना इलाज कराकर देर रात घर आ रही थीं। इसी बीच दोकटी गांव के सामने पीछे से तेज गति के ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें आई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक तेजी से भाग निकला। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सोनबरसा अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी