शौचालय की दीवार गिरने से महिला घायल

जागरण संवाददाता दुबहड़ (बलिया) थाना क्षेत्र के अड़रा गांव में शुक्रवार की सुबह शौचालय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 07:58 PM (IST)
शौचालय की दीवार गिरने से महिला घायल
शौचालय की दीवार गिरने से महिला घायल

जागरण संवाददाता, दुबहड़ (बलिया) : थाना क्षेत्र के अड़रा गांव में शुक्रवार की सुबह शौचालय की दीवार गिरने से 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी दीनानाथ सिंह घायल हो गईं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वह आंगन में स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालय के निकट बैठी थी। इसी बीच अचानक शौचालय की दीवार उसके ऊपर गिर गई। स्वजनों ने मलबे से किसी तरह से उसे बाहर निकाला। प्रधान टप्पू गुप्ता ने बताया कि अत्यधिक जल प्लावन के कारण दीवार गिर गई होगी।

chat bot
आपका साथी