केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं की नहीं हो रही उठान

सोनबरसा स्थित मंडी समिति के प्रांगण में खाद्य विभाग द्वारा आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:28 PM (IST)
केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं की नहीं हो रही उठान
केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं की नहीं हो रही उठान

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : सोनबरसा स्थित मंडी समिति के प्रांगण में खाद्य विभाग द्वारा आदेश के 44 दिन बाद गुरुवार को गेहूं क्रय का कार्य शुरू हुआ। वहीं सभी क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं की उठान की गति ना के बराबर है। यही स्थिति रही तो पांच से सात दिनों के अंदर क्रय केंद्रों पर क्रय किए गए गेहूं के भंडारण की समस्या आ सकती है। यही नहीं साधन सहकारी समिति हनुमानगंज क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद करने के लिए खाद रसद विभाग की बोरी लगभग समाप्त हो चुकी है।

सोनबरसा मंडी समिति में पहले दिन किसानों से 200 क्विटल गेहूं की खरीद किया गया। इसके अलावा अब तक हॉट गोदाम रानीगंज पर 85100 क्विटल, हॉट गोदाम लालगंज 300 क्विटल व साधन सहकारी समिति हनुमानगंज पर 2934 क्विटल गेहूं का क्रय किया गया है।

नायब तहसीलदार रजत सिंह ने चारों गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धीमी गति से गेहूं क्रय करने पर मार्केटिग इंस्पेक्टर को फटकार लगायी। कहा कि गेहूं क्रय कार्य में तेजी लाएं।

chat bot
आपका साथी