समाजवादी व्यापार सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा द्वारा नामि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:08 PM (IST)
समाजवादी व्यापार सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
समाजवादी व्यापार सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा द्वारा नामित रसड़ा नगर समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मेराज अहमद तथा महामंत्री संदीप गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा नेता वीरबल राम तथा बदरूदुजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिवादन किया। जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा को मजबूती प्रदान करने की दिशा में पार्टी कार्यकर्ता संगठन को और गतिशील बनाने का प्रयास करें ताकि आने वाले चुनाव में समाजवादी सरकार की स्थापना हो सके। मतलूब अहमद, दीनानाथ रावत, विनोद गुप्ता, डा.आरएस गौतम, अमीर भाई, दानिश अल्ताफ अंसारी, इरफान अहमद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी