बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:03 PM (IST)
बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ  स्वागत
बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती के पहली बार रसड़ा आगमन पर शुक्रवार को प्यारेलाल चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह, मान सिंह सेंगर, संतोष गर्ग, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सपा व्यापारी सभा के जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अशोक साहनी, अशोक कुमार, मेराज अहमद आदि के नेतृत्व में स्वागत हुआ। मिठाई लाल भारती ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की सफलता को आह्वान किया।

चिलकहर : नवनियुक्त बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का चिलकहर ब्लाक के मोड़ पर भी सपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। विजय शंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, कालिका यादव, संजय यादव, डा.संतोष कुमार, आदित्य गर्ग सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी