बढ़ रहा कोरोना, आज जिले में वीकेंड लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के तेज से फैलते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:00 PM (IST)
बढ़ रहा कोरोना, आज जिले में वीकेंड लॉकडाउन
बढ़ रहा कोरोना, आज जिले में वीकेंड लॉकडाउन

जागरण संवाददाता, बलिया: कोरोना संक्रमण के तेज से फैलते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। जिलाधिकारी आदिति सिंह ने इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया है। रविवार के दिन पूरे जिले में लॉकडाउन रहेगा, आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदी रहेगी। लॉकडाउन की अवधि के दौरान सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनिटाइजेशन के साथ फॉगिग की जाएगी।

लॉकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे। इधर शनिवार की शाम होते ही शहर की सड़कें सुनी हो गई थी। वहीं दुकानदार भी जल्द ही अपनी दुकानों को समेट दिए।

- जिले के नगरीय क्षेत्रों में रविवार को बंदी होगी। इस अवधि में केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाओं ही संचालित होंगी।

- कोरोना के नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

- सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए।

-बिना मास्क के दूसरी बार पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।

-----------

कोविड-19 के नियम उलघंन

में 220 पर मुकदमा

जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सघन चेकिग की गयी। चेकिग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर मास्क, गमछा, रूमाल, दुपट्टा, स्कार्फ न पहनने वाले कुल 220 व्यक्तियों का चालान किया गया। इनसे जुर्माने के रूप में 22,000 रुपये वसूले गए।

chat bot
आपका साथी