आपरेटरों के विवाद में पेयजल आपूर्ति बाधित

विकास खंड बेलहरी के सुल्तानपुर स्थित जल निगम की टंकी से दो दिनों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:00 PM (IST)
आपरेटरों के विवाद में पेयजल आपूर्ति बाधित
आपरेटरों के विवाद में पेयजल आपूर्ति बाधित

जागरण संवाददाता, बलिया : विकास खंड बेलहरी के सुल्तानपुर स्थित जल निगम की टंकी से दो दिनों से पानी की अपूर्ति बाधित हो गई है। इसका मुख्य कारण आपरेटरों का आपसी विवाद है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस टंकी पर दो कर्मचारी तैनात हैं। रविवार की रात में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों कर्मचारी टंकी बंद कर अपने घर चले गए। इस टंकी से हल्दी, भरसौंता, सुल्तानपुर, नंदपुर व परसिया आदि गांवों की पानी आपूर्ति की जाती है।

chat bot
आपका साथी