खेलो इंडिया यूथ गेम्स हेतु वालीबाल का ट्रायल 23 को

जागरण संवाददाता बलिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश अंडर-1

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:42 PM (IST)
खेलो इंडिया यूथ गेम्स हेतु वालीबाल का ट्रायल 23 को
खेलो इंडिया यूथ गेम्स हेतु वालीबाल का ट्रायल 23 को

जागरण संवाददाता, बलिया : खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश अंडर-18 बालक एवं बालिका टीम का चयन कानपुर में 25 नवंबर को निर्धारित है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए चयन ट्रायल 23 नवंबर को वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे होगा। प्रतिभागी की जन्मतिथि एक जनवरी 2003 अथवा उसके बाद की होनी चाहिए। इसके लिए हाईस्कूल प्रमाण पत्र, नगर पालिका या नगर निगम अथवा शिक्षण संस्थान द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। वालीबाल एसोसिएशन के तदर्थ समिति के सदस्य नीरज राय व प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि पंचकुला (हरियाणा) में पांच से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाले चतुर्थ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने हेतु टीमों का चयन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी