महामारी को देखते हुए चुनाव टालने को उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:48 PM (IST)
महामारी को देखते हुए चुनाव टालने को उठाई आवाज
महामारी को देखते हुए चुनाव टालने को उठाई आवाज

जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड की महामारी प्रदेश में विकराल रूप ले चुकी है। पंचायत चुनाव में शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। आगामी चरणों के चुनाव को रोककर शिक्षक कर्मचारी व अधिकारियों की जान की सुरक्षित की जाए। इस दौरान डा. राजेश पांडे, अजय मिश्र, तेजप्रताप सिंह, अजीत सिंह, ज्ञानेंद्र गुप्त, सुनील सिंह, विद्यासागर दुबे व अजय सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी