बिना भेदभाव गांव का करें विकास

ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:23 PM (IST)
बिना भेदभाव गांव का करें विकास
बिना भेदभाव गांव का करें विकास

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी बिना भेदभाव गांव की जनता की सेवा करें। उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें। भाजपा नेता केतकी सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बाद गांव का विकास बिना भेदभाव करना चाहिए। ग्राम प्रधान विनय कुमार पांडेय, विरेश कुमार, तिवारी, अरविद सिंह, राम प्रकाश यादव, प्रभुनाथ गुप्ता, आशुतोष सिंह लालू, शैलेश सिंह, राकेश यादव, मुन्ना राजभर, जोगिन्दर यादव, उमाशंकर यादव आदि को अंगवत्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह व भाजयुमो के जिला महामंत्री एके चौहान द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया।

chat bot
आपका साथी