प्रधानों को दिल से करनी चाहिए गांव की सेवा : सुरेंद्र

गांव के विकास में प्रधानों की अहम भूमिका होती है। प्रधानो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 04:28 PM (IST)
प्रधानों को दिल से करनी चाहिए गांव की सेवा : सुरेंद्र
प्रधानों को दिल से करनी चाहिए गांव की सेवा : सुरेंद्र

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : गांव के विकास में प्रधानों की अहम भूमिका होती है। प्रधानों को गांव की जनता की दिल से सेवा करनी चाहिए। ईमानदारी की मिसाल कायम करनी चाहिए। यह बातें विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहीं। वह रविवार को खपड़िया बाबा आश्रम में आयोजित प्रधानों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव लूटने वालों और बचाने वालों के बीच होगा। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 80 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रधानों ने वेतन व 50 हजार तक के आपातकालीन बजट लागू कराने की मांग की। अयोध्या प्रसाद हिद, हरि सिंह, अमित कुमार सिंह, मंटू बिद, शुभम सिंह, विनोद यादव, अमर देव यादव, पप्पू ओझा, जय कुमार मिश्र, अशोक यादव, डा. भूपेंद्र सिंह, अशोक पांडेय आदि ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता रत्नेश सिंह व संचालन हरि कंचन सिंह ने किया

chat bot
आपका साथी