दुर्दशा का शिकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेरुआरबारी

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इस समय अपनी दुर्दशा पर आं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Apr 2018 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 18 Apr 2018 11:11 PM (IST)
दुर्दशा का शिकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेरुआरबारी
दुर्दशा का शिकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेरुआरबारी

जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इस समय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को विवश हैं। वार्ड के कमरों की छत व कर्मचारियों के आवास की छत टूट टूटकर काफी दिनों से गिर रही है। यहां भर्ती होने वाले मरीज दहशत में रहते हैं। कब कोई बड़ा हादसा हो जाय कहा नहीं जा सकता। वहीं वार्डों के पंखे काफी समय से खराब हैं। मरीजों की शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। वहीं यह अस्पताल भारत सरकार व प्रदेश सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत मिशन को पूरी तरह कमजोर करने में लगा है। इस अस्पताल के डाक्टर से लेकर मरीज तक शौचालय नहीं होने से बाहर जाते हैं। जबकि इस अस्पताल के डाक्टर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के गांवों में संदेश दिया जाता है कि खुले में शौच न जाएं। इस संबंध में जब अस्पताल के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन लोगों ने बताया कि कई बार इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को दी गई है। इस अस्पताल पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर छह माह पूर्व औचक निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी से तत्काल अस्पताल परिसर में दो शौचालय बनवाने की बात कहीं। इसके बाद लगभग छह महीने पहले गड्ढा खोदकर कुछ ईंट जोड़ कर छोड़ा गया जो अब तक उसी स्थिति में पड़ा है।

chat bot
आपका साथी