किराए के भवन में संचालित पशु अस्पताल दु‌र्व्यवस्था का शिकार

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : किराए के भवन में वर्षों से चला आ रहा पशु अस्पताल लालगंज वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jun 2018 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jun 2018 10:24 PM (IST)
किराए के भवन में संचालित पशु अस्पताल दु‌र्व्यवस्था का शिकार
किराए के भवन में संचालित पशु अस्पताल दु‌र्व्यवस्था का शिकार

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : किराए के भवन में वर्षों से चला आ रहा पशु अस्पताल लालगंज विगत दो वर्षों चिकित्सक विहीन है। इससे पशु पालकों को काफी परेशानी हो रही है। पशु अस्पताल लालगंज लगभग चार दशकों से किराए के भवन में संचालित होता आ रहा है। इस अस्पताल से बाढ़ प्रभावित इलाका, ग्राम पंचायत दलकी नंबर एक, शिवपुर कपूर दियर, बहुआरा, मुरारपट्टी, हृदयपुर के अलावा दर्जनों गांवों के पशुपालक अपने पशुओं को दवा इलाज कराते आ रहे हैं। बाढ़ के समय में भी चिकित्साकर्मी घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करते हैं। यह अस्पताल वर्तमान समय से लगभग तीन किमी दूर भगवानपुर में स्थित चरागाह की जमीन में बनकर तैयार है। अभी कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को स्थानांतरित नहीं किया गया है। सुविधाओं के नाम पर चतुर्थ कर्मचारी के सहारे ही क्षेत्र के पशुपालक निर्भर हैं। अन्यथा की स्थिति में पांच किमी दूर पशु अस्पताल मुरली छपरा व 10 किमी दूर पशु अस्पताल सोनबरसा जाकर पशुओं का इलाज कराते हैं।

chat bot
आपका साथी