बहुत नाइंसाफी, सात की जगह सिर्फ दो गेहूं क्रय केंद्र

गेहूं क्रय केंद्रों को लेकर सही तरीके से योजना नहीं ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:37 PM (IST)
बहुत नाइंसाफी, सात की जगह सिर्फ दो गेहूं क्रय केंद्र
बहुत नाइंसाफी, सात की जगह सिर्फ दो गेहूं क्रय केंद्र

जागरण संवाददाता, इंदरपुर (बलिया) : गेहूं क्रय केंद्रों को लेकर सही तरीके से योजना नहीं बनाने के कारण परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। चिलकहर ब्लॉक में पिछले साल धान खरीद के लिए सात केंद्र खोले गए थे, जबकि इस बार गेहूं के लिए मात्र दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 10 ग्राम पंचायतों के किसानों से खरीद की जाती है। इस ब्लॉक में 66 ग्राम पंचायतें आती हैं। दो केंद्रों पर 20 ग्राम सभाओं के नाम पंजीकृत हैं।

बसनवार, सलेमपुर, पियरही, सिकरियां, इंदरपुर व मझौवां के अलावा नगपुरा में धान खरीद के लिए केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी किसानों को उम्मीद थी कि सभी केंद्रों पर गेहूं की भी खरीद होगी। उनकी उम्मीद से परे सिर्फ बर्रेबोझ व नगपुरा केंद्र ही संचालित किए गए हैं। बर्रेबोझ केंद्र पर गोदाम भरने से खरीद बंद हो गई है। ऐसे में हजारों किसानों की मेहनत की कमाई पर संकट के बादल छा गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि करें तो क्या करें। उन्हें केंद्रों से लौटना पड़ रहा है। किसानों का गेहूं उनके दरवाजे पर पड़ा है। बर्रेबोझ केंद्र के संचालक श्रीकांत सिंह ने कहा कि पंजीकरण कराने वाले किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। जितना गेहूं आएगा खरीदारी की जाएगी। गोदाम भरने से समस्या हो रही है। 21 किसानों से 1237 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। 64 किसानों से 2974 क्विंटल गेहूं की खरीद

चिलकहर : मार्केटिग विभाग के गेहूं क्रय केंद्र नगपुरा पर खरीद जारी है। यहां ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन देखी जा सकती है। विपणन निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुवार तक 64 किसानों से 2974 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। शासन के निर्देश पर टोकन के नंबर के आधार पर खरीद की जा रही है।

chat bot
आपका साथी