भाजपा सरकार को सत्ता से हटा देंगे

मंहगाई और भ्रष्टाचार पर केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बीतें साढ़े चार सालों में सरकार की नीतियों ने किसान, नौजवान, व्यापारियों व महिलाओं हर वर्ग को परेशान करने का काम किया है। जनता के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है। उक्त बातें पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:41 PM (IST)
भाजपा सरकार को सत्ता से हटा देंगे
भाजपा सरकार को सत्ता से हटा देंगे

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया): मंहगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में केन्द्र की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। साढ़े चार सालों में सरकार की नीतियों ने किसान, नौजवान, व्यापारियों व महिलाओं हर वर्ग को परेशान करने का काम किया है। जनता के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है। सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगा। यह बात पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा बीते 15 दिनों से सपा का विकास विजन एवं समाजिक न्याय कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत भाजपा के जुमलो और किए गये वादों से लोगो को अवगत कराया जा रहा है। सपा-बसपा के गठबंधन को लोगो का समर्थन मिल रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन केन्द्र सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी