3226 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

जिले में गुरुवार को 19 केंद्रों पर 51 सत्र लगाकर 3226 लोगों को वैक्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:55 PM (IST)
3226 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
3226 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

जागरण संवाददाता, बलिया: जिले में गुरुवार को 19 केंद्रों पर 51 सत्र लगाकर 3226 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 19 केंद्रों पर 51 सत्र लगाकर 3226 लोगों ने टीका लगवाया। जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 1725 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी। साथ ही 1501 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है।

chat bot
आपका साथी