मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं को बनाते थे निशाना, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददता बलिया कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है जो चेन छिनैती

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:16 PM (IST)
मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं को बनाते थे निशाना, चार गिरफ्तार
मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं को बनाते थे निशाना, चार गिरफ्तार

जागरण संवाददता, बलिया : कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है जो चेन छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके पास से लूट की चेन, 22,700 रुपये नकद, तीन मोबाइल व एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। इस गिरोह के लोग पिछले कुछ महीनों से कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय थे जो सुबह मार्निंग वाक पर निकलने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। चेन छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे। शनिवार को कोतवाली में क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस एवं एसओजी टीम को सफलता मिली है। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र, एसओजी प्रभारी संजय सरोज व अन्य ने वरूण कुमार, संजय वर्मा, अनूप तिवारी व शांतनु द्विवेदी को शुक्रवार को पालिटेक्निक गेट के पास से समय गिरफ्तार किया गया। सभी देवरिया के रहने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी