शहीद की याद में स्मरण पट्टिका का अनावरण

सीमा सुरक्षा बल के आरक्षी विवेक कुमार यादव की स्मृति में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवही दियर के परिसर में स्मरण पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं.अवध बिहारी चौबे ने कहा कि कोई भी राष्ट्र सोना चांदी से नहीं, राष्ट्रभक्त सपूतों के त्याग तपस्या से मजबूत और महान बनता है। शहीद विवेक यादव की याद में विद्यालय परिसर में अरुण कुमार ओझा ने वर दे वीणा वादिनी से कार्यक्रम की शुरूआत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 10:02 PM (IST)
शहीद की याद में स्मरण पट्टिका का अनावरण
शहीद की याद में स्मरण पट्टिका का अनावरण

जासं, बलिया : सीमा सुरक्षा बल के आरक्षी विवेक कुमार यादव की स्मृति में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवही दियर के परिसर में स्मरण पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं.अवध बिहारी चौबे ने कहा कि कोई भी राष्ट्र सोना चांदी से नहीं, राष्ट्रभक्त सपूतों के त्याग तपस्या से मजबूत और महान बनता है। शहीद विवेक यादव की याद में विद्यालय परिसर में अरुण कुमार ओझा ने वर दे वीणा वादिनी से कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर सेना के उच्चाधिकारी सुशील मौर्य ने शहीदों की शौर्य पर प्रकाश डाला। साथ ही शहीद के माता-पिता को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर¨वद उपाध्याय, डा.जनार्दन राय, एसडीएम बैरिया लालबाबू दूबे, सीओ उमेश यादव, कामेश्वर यादव, सत्यनारायण यादव, सत्यनारायण चौबे, विनय कुमार तिवारी, नीरज पाठक, अंगद यादव, मुन्नीलाल यादव, डब्लू ओझा, अखिलेश चौबे आदि मौजूद थे। आभार आचार्य विश्वनाथ चौबे ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी