नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता उधरन (बलिया) भीमपुरा थाना के लोहटा भुजैनी गांव के बीच नहर में बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM (IST)
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, उधरन (बलिया): भीमपुरा थाना के लोहटा भुजैनी गांव के बीच नहर में बुधवार को 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव का गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था और उसका एक कान भी गायब था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। भीमपुरा थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नहर से शव को बरामद किया गया है। उसके एक पैर में चप्पल व बदन पर शर्ट व पैंट था।

chat bot
आपका साथी