अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बजाई बांसुरी

जागरण संवाददाता बलिया दर्जन भर से अधिक गांवों को कटान से बचाने के लिए बंधा निर्माण की मा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:22 PM (IST)
अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बजाई बांसुरी
अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बजाई बांसुरी

जागरण संवाददाता, बलिया : दर्जन भर से अधिक गांवों को कटान से बचाने के लिए बंधा निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया गया। माल्देपुर मोड़ पर युवा चेतना की ओर से भैंस के आगे बांसुरी बजाकर प्रदर्शन किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को उज्ज्वला योजना का शुभारंभ हैबतपुर गांव से किया था। अभी चार दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैबतपुर आए थे परंतु बांध निर्माण हेतु उन्होंने कुछ नहीं किया। इससे कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। युवा चेतना गांवों को बचाने की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित है। मोहन सिंह, बैजू राय, नकुल राय, अजय ओझा, सैफ नवाज, डा. सुनील राय, सद्दाम हुसैन, आदित्य चौबे, किशन राय, राकेश खरवार, दीपक पासवान आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी