कार ने साइकिल व बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

रसड़ा-मऊ मार्ग के सुलुई मोड़ के समीप रविवार की दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:17 PM (IST)
कार ने साइकिल व बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
कार ने साइकिल व बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा-मऊ मार्ग के सुलुई मोड़ के समीप रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कार ने साइकिल और बाइक में टक्कर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठी रीता देवी की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा प्रद्युम्न गुप्ता तथा बाइक सवार रामअशीष शर्मा व उनकी पत्नी बसंती देवी निवासी सुलुई उत्तर पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गईं। साइकिल व बाइक में टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। ग्रामीणों ने चालक विनोद कुमार निवासी नरोंगिया थाना नगरा को गिरफ्तार कर लिया।

रसड़ा की तरफ से कार तेजी गति से मऊ की तरफ जा रही थी। साइकिल व बाइक सवार भी अपने गांव से निकल कर जा रहे थे। अनियंत्रित कार दोनों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। कुछ दूर पर वह पेड़ में टकराते हुए गड्ढे में पलट गई। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रीता की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गईं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया हैं। पोल से टकराई बाइक, दो घायल

नगरा : किडिहरापुर फतेहपुर मार्ग पर इब्राहिमपट्टी के पास रविवार को दोपहर बाद पोल से तेज रफ्तार की बाइक टकरा गई। भीमपुरा नंबर दो निवासी मुन्ना यादव व नंदू राजभर घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को नगरा पीएचसी भेजवाया। मुन्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में गंभीर चोट लगी है। दोनों बाइक से इब्राहिमपट्टी रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई।

chat bot
आपका साथी