दिग्गजों समेत कई का निर्विरोध निर्वाचन तय

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी के कई प्रत्याशियों का निर्विरोध निवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:03 PM (IST)
दिग्गजों समेत कई का निर्विरोध निर्वाचन तय
दिग्गजों समेत कई का निर्विरोध निर्वाचन तय

जागरण संवाददाता, बलिया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी के कई प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित लगभग तय है। इनकी केवल घोषणा बाकी है। इसमें कई प्रमुख पद के दावेदार भी हैं। हनुमानगंज ब्लाक के श्याम जी की पत्नी ऊषा देवी रामपुर महावल से निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

चिलकहर: ब्लाक से वार्ड 59 से क्षेत्र पंचायत सदस्य आदित्य गर्ग निर्विरोध जीत गए हैं। यह पूर्व मंत्री घूरा राम के पुत्र हैं।

दोकटी: बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज व पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 50 से निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। आरओ दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उस वार्ड से इनके अलावा एक और प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया था कितु पर्चा वापसी के समय उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

नरहीं: विकासखंड सोहांव के पंचायत चुनाव में भरौली एवं सिकंदरपुर से दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। आरओ नेपाल राम ने बताया कि पंचायत सदस्य के रूप में भरौली ग्राम सभा से 1 से 4 वार्ड जो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है उस पर एक महिला का निर्विरोध चुना जाना तय है। सिकंदरपुर गांव से सामान्य सीट 9 से 15 में एक ब्लॉक प्रमुख के एक दावेदार का चुना जाना तय माना जा है। बीडीसी प्रत्याशी की मौत

सिकंदरपुर : नवानगर अंतर्गत वार्ड 37 क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम सभा कोथ की प्रत्याशी शांति देवी 55 वर्ष पत्नी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता का रविवार की देर शाम निधन हो गया।

chat bot
आपका साथी